उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

बाल काटने के विवाद में चले लाठी डंडे,कई घायल

जमानिया। थाना क्षेत्र के वार्ड पठखौलिया में शुक्रवार रात बाल काटने के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और देखते ही देखते दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रण में किया।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वार्ड पठखौलिया में आशीष बिन्द, संतोष बिन्द, गोविन्द बिन्द, धर्मेन्द्र बिन्द, रामाकान्त बिन्द, शम्भू बिन्द, संदीप राम‚ सुलेह तथा दूसरी ओर से संजय बिन्द, परदेशी, निरहू, विज्ञान, बिग्गन बिन्द, बलवन्त बिन्द, ऋषिकेश और ओम के बीच बाल काटने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी देने लगे। सूचना मिलते ही मुंशी राजेन्द्र प्रसाद पटेल और आरक्षी नरेन्द्र कुशवाहा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी दोनों पक्ष नहीं माने और उग्र होते रहे। घटना में पहले पक्ष के लोगों को अधिक चोटें आई हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page