उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

ससुराल पक्ष पर मारपीट करने व पति पर दूसरी शादी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लमुई गांव की रहने वाली सरस्वती देवी ने अपने पति पर बिना बताए दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी है।

विवाहिता द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया गया है कि उसकी शादी प्रभात यादव से 7 मई 2014 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। विवाह के बाद उन्हें पाँच संतानें हुईं, जिनमें से दो बच्चों की बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। सरस्वती देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग — सास सोनबरसा देवी, ननदें आरती देवी व रेनू देवी — उसे अक्सर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते थे। प्रार्थिनी का कहना है कि अस्वस्थ बच्चों के जन्म के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराया जाता रहा और कई बार उसकी पिटाई भी की गई। तहरीर में उल्लेख है कि 23 नवंबर 2025 को उसके पति प्रभात यादव ने परिवार के अन्य सदस्यों—सोनबरसा देवी, आरती देवी, रेनू देवी, अनिल यादव, सुनील यादव आदि—के साथ कामाख्या धाम जाकर किसी अन्य महिला से दूसरी शादी कर ली। इसकी सूचना पीड़िता को देर रात मिली, जब वह अपने मायके मदनपुर उर्फ प्रतापपुर, करंडा में थी। सरस्वती देवी ने कहा कि यह कृत्य न केवल उसके वैवाहिक अधिकारों का हनन है बल्कि कानून का स्पष्ट उल्लंघन भी है। उसने अपने बच्चों और स्वयं की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page