परिषदीय विद्यालय व पब्लिक स्कूल के बीच हुआ खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरुईन स्थित पीएस कम्पोजिट विद्यालय व एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल के बीच गुरुवार को खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। दोनों विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काट कर किया गया।
खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। जिसमें अभिषेक यादव कक्षा-6, अंश यादव कक्षा-7, और चैतन्य सिंह कक्षा-8 विजेता बने। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय बरुइन बाजार के छात्र सूरज कुमार ने एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल के छात्र प्रदीप खरवार को हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम कर लिया।सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत पारंपरिक लोकनृत्य में एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बने जिसमें कक्षा-5 की आराध्या, अंशिका, श्रेया और साक्षी का विशेष योगदान रहा। कम्पोजिट विद्यालय बरुइन की योगा डांस टीम के बच्चे उपविजेता रहे। इस कार्यक्रम में चंदन, सकीना, आंचल, अंजलि, नंदन, काजल और आशा ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेता व उप विजेता टीम को एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक रणविजय सिंह ने पुरस्कृत कर खिलाड़ी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में खेल भावना एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को बढ़ावा मिलने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होता है तथा छात्र खिलाड़ियों में मैत्री भावना का विकास होता है। उक्त मौके पर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचिदानंद, शिक्षक अजय कुमार, इजाज अहमद, और अभिमन्यु प्रसाद, एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं प्रीति उपाध्याय, स्वाति उपाध्याय, वंदना, ऋतु, और शाहीन आदि मौजूद रही। संचालन शिक्षक पंकज कुमार ने किया।




