उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

नगर विकास राज्यमंत्री के प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

गाजीपुर। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु जी का बुद्धवार को जनपद आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। वह सड़क मार्ग से जंगीपुर एक कार्यक्रम में जा रहे थे। जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता अपने काफिले  के साथ नंदगंज हाइवे पर माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान नारों की गूंज में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। राज्यमंत्री ने भी एक-एक कार्यकर्ताओं से अपनी निकटता जाहिर करते रहे। ज्यों-ज्यों काफिला आगे बढ़ा कार्यकर्ता उमड़ते रहे। उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अवधेश बिंद,सभासद रोहित शर्मा, मोहन गुप्ता, शमीम अंसारी, मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page