उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

सरकारी अफसर बन रचाई शादी, बाद में बेरोज़गार निकला दूल्हा

डेढ़ करोड़ रूपए लेने का आरोप, दिल्ली में एफआईआर दर्ज


करंडा (गाज़ीपुर)। शादी के नाम पर धोखाधड़ी और फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक MBA शिक्षित और प्रोफेशनली कार्यरत युवती ने अपने पति और उसके परिवार पर झूठी पहचान बनाकर शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती की शिकायत पर बल्लभगढ़ के महिला थाना में FIR दर्ज की गई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी शुभम सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह, निवासी ग्राम शेखपुर, पोस्ट बुढ़नपुर तहसील जखनियां, जनपद गाज़ीपुर तथा उनके पिता अनिल कुमार सिंह s/o हरिद्वार सिंह (सेवानिवृत्त BDO) के खिलाफ धोखाधड़ी, फ्रॉड, दहेज मांग और प्रताड़ना के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल 2025 को धूमधाम से बाजे गाजे के साथ करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी और खुशी- खुशी विवाह संपन्न हुआ था। आरोप है कि शादी से पहले आरोपी पक्ष ने स्वयं को “Senior Audit Officer, CAG Delhi” बताकर विश्वास में लिया और विवाह कर लिया।
FIR के अनुसार, शादी में लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसमें करीब 81 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से दिए गए। इसके अलावा सोना, महंगे उपहार और अन्य कीमती सामान भी दिया गया। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद भी उससे और उसके पिता से अलग-अलग बहानों से पैसे लिए जाते रहे। आरोपी पति अक्सर “ऑफिशियल ऑडिट” का बहाना बनाकर साथ रहने से बचता रहा। बाद में व्हाट्सएप चैट के माध्यम से खुलासा हुआ कि वह बेरोजगार है और उसकी बहन आर्थिक मदद करती थी।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि लगातार दहेज की मांग की जाती रही और मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। शिकायत में परिवार के अन्य सदस्यों पर भी संलिप्तता के आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page