उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकब्रेकिंग

पांच दिन बाद भी गायब बच्चों का नहीं मिला सुराग

जमानिया। थाना क्षेत्र के उमरगंज नई बस्ती गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से छह बच्चों के अचानक लापता हो जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रविवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा खुद कोतवाली पहुंचे और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके कोतवाली पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण तिवारी और प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह लगातार घटना के खुलासे के लिए इलाके का चक्रमण करते नजर आए। पुलिस ने ईंट भट्ठे का निरीक्षण कर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और छह टीमें गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बच्चों की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम भी सुराग जुटाने में सक्रिय हो गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और दिलदारनगर‚ जमानिया‚ सुहवल‚ रेवतीपुर सहित अन्य सभी थानों को निर्देशित किया है कि अपने अपने इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बच्चों का पता लगाए। वही गांव से गुजरने वाली बस चालक सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ज्ञात हो कि घटना 22 अप्रैल 2025 की है, जब उमरगंज नई बस्ती स्थित एक ईंट भट्ठे में कार्यरत मजदूरों के छह बच्चे खेलते समय अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। ओम प्रकाश बनवासी, निवासी डेढ़गावा थाना रेवतीपुर, अपने परिवार सहित पिछले एक वर्ष से ईट भट्ठे पर कार्यरत हैं। 22 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे उनके बच्चे कुमारी अतवारी (13 वर्ष), अर्जुन (12 वर्ष) और रोशन (9 वर्ष) तथा अन्य मजदूरों के बच्चे कुमारी लक्षमीना (6 वर्ष), कुमारी बेफी (6 वर्ष) और अमित (10 वर्ष) खेलते हुए अचानक गायब हो गए। जिसमें से तीन लोगों की फोटो है जबकि शेष तीन लोग लक्षमीना‚ बेफी और अमित का फोटो तक परिजनों के पास मौजूद नहीं है। परिजन दो दिन बाद 25 अप्रैल को जमानिया कोतवाली पहुंचे और बच्चों के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर बच्चों की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बच्चों की तलाश करने के लिए छ टीम गठित की गई है और लगातार पूछताछ की जा रही है। बच्चों की सकुशल बरामदगी जल्द से जल्द कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page