उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाहादसा

सेंदुरा गांव में करंट लगने से किशोर की मौत, बहन घायल


जमानिया। थाना क्षेत्र के सेंदुरा गांव में मंगलवार कि दोपहर करीब 2 बजे करंट लगने की हृदय विदारक घटना सामने आई। गांव निवासी युवराज (15) पुत्र शंभु बिंद की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसकी बहन किरन (18) भी झुलस गई और घायल हो गई।

घटना सुबह करीब 2 बजे की है, जब युवराज घर में लगे पंखे को चालू कर रहा था। बताया जा रहा है कि पंखे में करंट दौड़ रहा था और किशोर नंगे पैर था, जिससे वह बुरी तरह चिपक गया। शोर सुनकर पास में मौजूद बहन किरन ने जैसे ही भाई को छुड़ाने की कोशिश की, वह भी करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर पड़ी। परिवार व आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को कमरे से बाहर निकाला। हालांकि तब तक युवराज की मौत हो चुकी थी, जबकि किरन को उपचार के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। युवराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी असमय मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची । ग्रामीणों ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और कार्रवाई की मांग की है। हल्का लेखपाल राज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील में सौंप दी गई है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page