
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित बाईपास रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की शाम लगभग 4:30 बजे एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर फिसल गए और मोटरसाइकिल सवार अज्ञात तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बडेसर गांव से दाह संस्कार कर मोटर साइकिल सवार वापस अपने घर जा रहे थे कि स्थानीय रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित हो कर गिर गए। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने मोटरसाइकिल सवार को उठाया तब तक पीछे से साथ में दाह संस्कार करने आए लोगों ने उसे उठा कर अपने चार पहिया वाहन में ले लिया। जहां से इलाज के लिए अज्ञात अस्पताल ले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।




