जमानिया।थाना क्षेत्र के डिल्लाचवर गांव में रविवार को छठ पूजा की तैयारी के दौरान आपसी विवाद में महिला से मारपीट में मामले में घायल महिला ने चार महिलाओं पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिल्लाचवर गांव निवासी इंदू देवी कि तहरीर के अनुसार, एक महिला छठ पूजा के लिए आटा पिसवाने पड़ोसी के घर गई थी। तभी पड़ोस की कुछ महिलाओं ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे घेरकर मारपीट कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला कि तहरीर के आधार पर चार नामजद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




