उत्तर प्रदेशगाजीपुरहादसा

खेत में पानी भरते समय ठंड लगने से सिविल इंजीनियर की मौत

गाजीपुर। सैदपुर नगर क्षेत्र के परसनी गांव में शनिवार को खेत में पानी लगाते समय ठंड लगने से एक युवा सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिलेश विश्वकर्मा (34) पुत्र गणेश प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। अखिलेश सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था और साथ ही परिवार की खेती-बाड़ी में भी सहयोग करता था।

शनिवार दोपहर वह अपने गेहूं के खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान भीषण ठंड और पछुआ हवा से चली शीतलहर के कारण उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। अखिलेश पांच भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी समता, 5 वर्षीय पुत्र विभू और 3 वर्षीय पुत्री रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page