Uncategorizedउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

*नीलाम्बर-पीताम्बर प्रथम स्वतन्त्रा संग्राम के अग्रदूत थे-डॉ जनक कुशवाहा*

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय पावर हाउस के पास निजी कटरे में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में आदिवासी समाज के खरवार जाति में जन्मे नीलांबर पीतांबर का पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीलांबर और पीतांबर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि नीलांबर पीतांबर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे। उनके नेतृत्व में अंग्रेजों के दांत खट्टे हो गए थे, वह गोरिल्ला युद्ध के एक्सपर्ट माने जाते थे। आज उनको श्रद्धांजलि देते हुए फक्र हो रही है कि ऐसे महापुरुष खरवार समाज में जन्म लिए कुछ उनके विश्वासपात्रओं ने अंग्रेजों को सूचना देकर पकड़वाय और पलामू जिले में 28 अक्टूबर 1859 में फांसी दी गई। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज बेहतर बनाना अति आवश्यक है। उक्त मौके पर प्रादेशिक खरवार सभा  के पूर्व अध्यक्ष वृंदावन खरवार, महासचिव कुंदन खरवार, डॉ ब्रह्मदेव खरवार, त्रिवेणी प्रसाद खरवार, अमरदेव खरवार, रामाशीष कुशवाहा, श्याम नारायण सिंह, बालेश्वर कुशवाहा, संतोष गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, विद्याशंकर कुशवाहा, शशिकांत श्रीवास्तव आदि लोगों मौजूद रहे। अध्यक्षता वृंदावन खरवार और संचालन  ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page