
जमानिया। थाना क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित हरिजन बस्ती के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और डेरा पर रखे पांच बीघा खेत के बोझे को अपनी चपेट में ले लिया।
बरूइन निवासी रतन दुबे बबलू ने बताया कि वे अपने खेत कि कटाई के बाद पांच बीघा का बोझा डेरा स्थित घर में बांधकर रखे थे। विद्युत तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने पूरे बोझे को आग की चपेट में आ गया और जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक सारा बोझा जलकर राख हो चुका था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सहित दमकल भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित किसान को भारी नुकसान हो चुका था। इस संबंध में तहसीलदार राम नगरायण वर्मा ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




