अध्यात्मउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

*विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन

जमानियां(गाजीपुर)। कस्बा बाजार स्थित यमदग्नि- परशुराम गंगा घाट पर सावन मास के तृतीय सोमवार को मॉ गंगा का पवित्र जल भरने आये कांवरियों को मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
भण्डारा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नपा चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता, कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह, नपा अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार व प्रमुख व्यवसायी आशीष वर्मा ने मां गंगा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया, तत्पश्चयात अपने कर कमलों से कांवरियों को भोजन करवाया।
रविवार की सुबह से ही भारी संख्या में कांवरिया पूरे विधि विधान के साथ मां गंगा का पवित्र जल लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए पूरे भक्ति माहौल में बिहार प्रान्त के वैद्यनाथ ग्राम स्थित स्वयं भू शिवमंदिर, गुप्तेश्वर धाम सहित महेवा ग्राम स्थित स्वयं भू महेश्वर धाम व अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुये। यह क्रम देर रात्रि तक चलता रहा।
समिति के अध्यक्ष कमल चन्द बाबा ने बताया कि यह आयोजन बिगत कई वर्षो से निर्वाध जारी है। कांवरियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। सदस्य सहित नगरवासी पूरे तन मन धन के साथ सभी शिव भक्तों की सेवा में लगे रहे। उक्त मौके पर सन्तोष पाण्डेय, अनिल गुप्ता, दिलिप वर्मा, सतीश वर्मा, रामचन्दर राम, बब्लू वर्मा, सोनल वर्मा, सोनू गुप्ता, सागर वर्मा, मनीष पटवा, रत्नेश कुमार, सन्तोष शर्मा, अमित तिवारी, विक्की चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page