जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव अप और डाउन लाइन के बीच पड़ा मिला, जिससे आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस के अनुसार युवक का शव पीलर संख्या 705/22 और 706/22 के बीच पाया गया। आशंका है कि युवक की मौत किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया गया है और युवक की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल युवक की पहचान न हो पाने के कारण पुलिस स्थानीय निवासियों से संपर्क कर रही है पता लगाने का प्रयास कर रही है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है




