उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

महिलाओं/लड़कियों पर छींटाकशी करते युवक धराया

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के सोनहरिया गांव स्थित काली मंदिर के पास सोमवार को महिलाओं और लड़कियों के साथ छींटाकशी करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

उपनिरीक्षक भूपेश चंद्र कुशवाहा अपने हमराही के साथ छठ पर्व को देखते हुए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोनहरिया काली मंदिर के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर के पास छिपकर निगरानी की। इस दौरान उन्होंने एक युवक को महिलाओं के प्रति अशोभनीय हरकतें और अभद्र टिप्पणी करते देखा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुरेंद्र राजभर निवासी सोनहरिया (उम्र लगभग 25 वर्ष) बताया। पूछताछ में सुरेंद्र ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page