उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

मोटरसाइकिल के धक्के से गर्भवती महिला गंभीर

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव में सोमवार की सुबह लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाने से एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तहरीर के अनुसार, ग्राम देवैथा निवासी विजय यादव की बहू झुनिया देवी सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर के पास बंधी भैंस को देखने गई थीं। तभी गांव के ही दो लोग मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार में आ रहे थे। नियंत्रण खोने पर उनकी मोटरसाइकिल ने झुनिया देवी को धक्का मार दिया। टक्कर लगने से झुनिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके पेट में पल रहे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लालु और ओमप्रकाश यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page