उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानियाहादसा

बाइक के धक्के से युवक की मौत,दो घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बडेसर गांव के पास सोमवार की रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने एक युवक को धक्का मार दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई।
तहरीर के अनुसार बडेसर गांव निवासी सुरेन्द्र शर्मा (42) घर से खाना खाने के बाद दुआर पर सोने के लिए जा रहे थे। इसी बची तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। आवाज सून कर आस पास के लोग मौके पर पहुच गए और घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में सुरेन्द्र की मौत हो गई जबकि मोटर साइकिल सवार काशी (19) निवासी बघरी एवं प्रदीप (20) निवासी नूरपुर का गाजीपुर इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक फर्निचर का कार्य करता था। उसके दो पुत्र है। घटना के दिन मृतक की पत्नी अपने मौसी के यहां छठ पूजा में शामिल होने के लिए बघरी गांव गई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। वाहन कब्जे में ले लिया गया है। घायलो का इलाज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में मृतक कि पत्नी विजय लक्ष्मी ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page