
गाजीपुर! जिले में यूजीसी जैसे काले कानून के खिलाफ क्षत्रिय महासभा,ब्राह्मण जनसेवा मंच,पूर्वांचल छात्र सेना कायस्थ महासभा,ब्राह्मण रक्षा दल, राष्ट्रवादी जन संग्रह, सवर्ण हिंद फौज संगठनों के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस सवर्ण विरोधी काले कानून यूजीसी को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,उपराष्ट्रपति,राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया और इसमे मुख्यतः 3 मांग को रखा गया।
१ यूजीसी निगरानी में जो समिति बने उसमें सवर्ण सदस्य अनिवार्य किया जाए।
२ झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ भी जुर्माना और सजा का प्रावधान किया जाए
३ यह UGC काला कानून वापस लिया जाए।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह पूर्वांचल छात्र सेना के प्रदेश संयोजक निमेष पांडे अमन सिंह भूपेंद्र सिंह अभय सिंह आशीष सिंह आनंद मोहन सिंह दिव्यांशु सिंह छोटू सिंह चंदन सिंह शिवम उपाध्याय अंशु पांडे, उमेश पांडे,गोपाल पांडे अभिषेक तिवारी विवेक तिवारी मिट्ठू ऋषिकांत श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजू उपाध्याय,अनूप उपाध्याय सौरभ तिवारी अजीत उपाध्याय राहुल दुबे अमित पांडे अखिलेश पांडे मोनू तिवारी धनंजय मिश्रा विराट पांडे शिवम चौबे राहुल तिवारी आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।वही निमेष पांडे ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार क्रमबद्ध तरीके से चलता रहेगा जिसमें अगली कड़ी में 31 जनवरी को ददरी घाट पर अर्धनग्न अवस्था में पानी में खड़ा होकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।




