उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

तमंचा लेकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल की है। मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मीरनपुर सक्का हाईवे के पास से एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अलाउद्दीन (30 वर्ष) पुत्र इस्तियाक अंसारी, निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति उजागर होती है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page