उत्तर प्रदेशगाजीपुर

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की जखनिया तहसील इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न

जखनिया (गाजीपुर)। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की जखनिया तहसील इकाई की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पुनित कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत एक अलग बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन के जिला महामंत्री एवं जिला महासचिव की उपस्थिति रही। बैठक में तहसील स्तर पर संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
तहसील अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और सशक्त बनाने के लिए नियमित बैठकों एवं संवाद की परंपरा जारी रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page