उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुर

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में चयन हेतू ट्रायल की तिथि घोषित

गाजीपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिकओं एवं सीनियर बालक/बालिका एवं प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक एवं बालिका का कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स निम्नल तिथियो में प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित हुआ है, इच्छुक एथलेटिक्स के बालक/बालिका अपनी प्रविष्टि उक्त तिथि में प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है साथही पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा । एथलेटिक्स प्रदेश स्तरीय समन्वय समजूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स, दिनांक 30.12.2025 प्रातः 10.00 बजे, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 31.12.2025 को प्रातः 10.00 बजे से, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 06 से 10 जनवरी 2026 के मध्य अयोध्या में, प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 30.12.2025 को प्रातः 10.00 बजे से, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 03.01.2025, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 12.से 16 जनवरी 2026 तक प्रातः 10.00 बजे से अयोध्या में होना है। प्रदेश स्तरी समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 31.12.2025, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनंाक 02.01.2026, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 09से 11 जनवरी 2026 तक प्रातः 10.00 बजे से आजमगढ़ में, प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 31.12.2025, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 02.01.2026, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता दिनंाक 16.से 18 जनवरी 2026 तक प्रातः 10.00 बजे बलिया में किया जायेगा। जूनियर बालिका वर्ग फ्री स्टाईल- निर्धारित भारवर्ग- 50,53,55,57,59,62,65,68,72,76 कि0ग्रा0, जूनियर बालक वर्ग फ्री स्टाईल- निर्धारित भारवर्ग- 57,61,65,70,74,79,86,92,97,125 कि0ग्रा0, ग्रीको रोमन- निर्धारित भारवर्ग- 55,60,63,67,72,77,82,87,97 कि0ग्रा0 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page