
गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने हत्या जैसे संगीन मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामिया वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 30 जनवरी को प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गौस मुइनुद्दीन उर्फ गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नु (55) पुत्र खलील अंसारी उर्फ खालिद, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मु0अ0सं0–23/2023, धारा 147/148/149/302/34 भादवि, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर में वांछित था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त का वर्तमान पता 207 ग्रैंडर अपार्टमेंट, 6 डॉली बाग, लखनऊ तथा स्थायी पता युसुफपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर बताया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25,000 रूपए का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफलता को मुहम्मदाबाद पुलिस की सख्त कार्यप्रणाली और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक, थाना मुहम्मदाबाद मय पुलिस फोर्स शामिल रहे।




