उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसेवराइं

झोले से कर्णफूल उड़ाने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला के झोले से सोने के कर्णफूल पार करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। पुलिस की तत्परता से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिपरौली गांव निवासी जोन्ही पत्नी घरभरन गिरि 11 मार्च 2026 को भदौरा बाजार दवा लेने गई थीं। तहसील के सामने नहर के पास उन्होंने अपने कान के सोने के कर्णफूल उतारकर झोले में रख लिए थे। इसी बीच आरोपी उदय नारायण ने बातचीत में उलझाकर बड़ी सफाई से झोले से कर्णफूल चुरा लिया और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद 29 मार्च को पीड़िता की तहरीर पर गहमर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 30 मार्च को भदौरा रेलवे स्टेशन के बाहर दुर्गा मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदय नारायण राम पुत्र बलिराम राम निवासी रेवतीपुर भीष्म राय पट्टी थाना रेवतीपुर है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया एक जोड़ा कर्णफूल बरामद कर लिया। गहमर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेज दिया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह व उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी मुस्तैदी से मामले का जल्द खुलासा संभव हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page