शिकायत पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह

जमानियां। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था तथा प्रभारी चिकित्सक की शिकायत और लापरवाही पर क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ बुधवार को जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ओपीडी महिला डाक्टर कक्ष पहुंचकर महिला चिकित्सक डाक्टर मनीषा सिंह के टेबल पर निजी पैथोलॉजी पर्ची मिलने पर नाराजगी जताया। इसके बाद केंद्र प्रभारी चिकित्सक डाक्टर गुलाब शंकर पटेल के कार्यालय पहुंचे। वहां भी टेबल पर निजी पैथोलॉजी का पर्ची मिलने पर नाराजगी व्यक्त किया। राजकुमार सिंह ने चिकित्सक प्रभारी पर निजी पैथोलॉजी सेंटरों पर सांठ गांठ का आरोप लगाते हुए, कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह दलालों के चंगुल में फंसकर चौपट होने के कगार पर पहुंच चुका है। सिंह ने केंद्र प्रभारी चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से बराबर गायब रहते है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब भी नहीं सुधरे तो पूरा संगठन धरने प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।उक्त मौके पर अमित,विनय, अरुण,गोलू बबलू,मंटू,अजय आदि संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहे




