उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरमुहम्मदाबाद

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,एक घायल

मुहम्मदाबाद(गाजीपुर) स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरप्रांतीय शातिर वाहन चोर को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315  बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की बोलेरो गाड़ी बरामद कर लिया।  प्रभारी स्वाट मय टीम व प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद मय टीम अलसुबह सलेमपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की बोलेरो चितबड़ागांव जनपद बलिया की तरफ से गाजीपुर की तरफ जाने वाली है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रघुवरगंज मोड के पास उस बोलेरो को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस की गाडी देखकर गाडी मोडकर भागा और नसरतपुर मोड पर पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया जाने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि और एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा अन्धेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश मौके से भागने मे सफल रहा। घायल अभियुक्त आरजू कुरैशी पुत्र एकराम कुरैशी  निवासी ग्राम डुमरी थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार को इलाज हेतु सीएचसी मुहम्मदाबाद गाजीपुर भेजा गया। दूसरा गिरफ़्तार अभियुक्त मु0 नसीम शाह पुत्र रूस्तम शाह निवासी ग्राम डुमरी थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार का निवासी है।  पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page