उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

ग्राम प्रधान की पत्नी संग मारपीट,बीच बचाव में प्रधान पर हमला

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर लठिया गांव में बुधवार की दोपहर एक विवाद के दौरान ग्राम प्रधान की पत्नी के साथ मारपीट की घटना सामने आई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान पर भी हमला करने की कोशिश की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ग्राम प्रधान रामआशीष बिंद की पत्नी कौशिल्या देवी, जो आशा कार्यकर्ता हैं, बुधवार की दोपहर पीएचसी जमानियां से टीकाकरण कार्य कर अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में हेतिमपुर निवासी राजेंद्र तथा उसके परिजनों ने रास्ता रोककर उनसे मारपीट शुरू कर दी। बताया गया कि हमलावरों ने कौशिल्या देवी को बुरी तरह पीटकर बेहोश कर दिया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान रामआशीष मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी दौड़ाकर मारने की कोशिश की और ईंट-पत्थर चलाने लगे। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से प्रधान को बचाया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजेन्द्र एवं  उसके परिवार के सदस्यों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page