उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियास्वास्थ्य

पानी टंकी निर्माण के लिए अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

जमानिया। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 08 कानूनगो मोहल्ला में गुरुवार को 38.96 लाख की लागत से बनने वाली 25 एचपी की पानी टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया।

भूमि पूजन के अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि यह टंकी यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगी। क्षेत्रवासियों की पेयजल से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए इसका निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, और यह केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में नगर पालिका क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पानी टंकी के निर्माण से वार्ड नंबर 8 के साथ-साथ अन्य वार्डों के लोगों को भी राहत मिलेगी और वर्षों से चली आ रही पानी की किल्लत खत्म हो सकेगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए उन्होंने स्थानीय सहभागिता को भी आवश्यक बताया। सभासद प्रतिनिधि एनाम ने बताया कि टंकी बन जाने के बाद वार्ड के लोगों को नियमित और स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने इसे सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना बताया और कहा कि भाजपा सरकार न केवल शहरों में, बल्कि गांवों में भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को लेकर प्रतिबद्ध है। स्थानीय लोगों ने टंकी निर्माण की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और चेयरमैन के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर वार्ड नंबर 25 के सभासद प्रतिनिधि अब्दुला, भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव, आशीष वर्मा, संजय, रुस्तम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page