उत्तर प्रदेशदेशप्रयागराजप्रशासनिक

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह पूर्वक खीरी थाना में मनाया गया

प्रयागराज!आज दिनांक 31/10/2025 को भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150वीं जयंती को समारोह पूर्वक खीरी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे बच्चिया,क्षेत्र के युवा साथी पत्रकार बंधु ,सम्मिलित हुए जिसमें एक छोटी दौड़ का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जा रहे इस दिन को खीरी क्षेत्र के सभी लोगों ने समारोह पूर्वक मनाया
कार्यक्रम समाप्ति के बाद सरदार पटेल जी के जीवन के बारे प्रकाश डाला गया
देश को एकता के सूत्र में बांधने में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों प्रयासों के बारे में उपस्थित बच्चों और सम्मानित जनों को अवगत कराया गया साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया साथ ही साथ नए कानून के बारे में बताया गया
जिसमें पहले दंड शब्द का उल्लेख था,,, दंडात्मक कानून को न्यायात्मक कानून के रूप में परिवर्तित किया गया है
जैसे भारतीय दंड संहिता को भारतीय न्याय संहिता,,,
दंड प्रक्रिया संहिता को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता जैसे नाम दिए गए हैं
उनमें इस तरह से परिवर्तन भी किए गए हैं हमारे नए कानून का उद्देश्य अपराधियों को दंड देने के बजाय नागरिकों और पीड़ितों को न्याय दिलाने की व्यवस्था की गई है इसके तहत विभिन्न धाराओं में सुधार और जो परिवर्तन किया गया है उसके बारे में भी लोगों को अवगत व जागरूक किया गया जैसे पहले आईपीसी में धारा 302 में जो हत्या के लिए दंड का प्रावधान था वह भारतीय न्याय संहिता में धारा 103 में आ गई है इसी तरह धारा 307 आईपीसी भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में आ गई है
इसी प्रकार विभिन्न धाराएं जो परिवर्तित होकर अलग धारा में गई हैं और उनमें क्या परिवर्तन किया गया है इसके बारे में भी लोगों को अवगत कराते हुए जागरूक किया गया कि
सभी लोगों को उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो सके और सभी इसका विधि पूर्वक लाभ उठा सकें

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं अध्यापक बांधूओं,, सम्मानित जनता और युवाओं का खीरी थानाध्यक्ष ने आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page