राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती सम्मान पूर्वक मनाया गया


जमानियाँ (गाजीपुर)। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती सरकारी प्रतिष्ठानों सहित विद्यालयों में सम्मान पूर्वक मनाया गया।
कोतवाली सहित विद्यालय में भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात किया गया।
कोतवाली परिसर के बाहर हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय विद्यालय के बच्चे व बच्चियां, क्षेत्रीय युवा, समाजसेवी सम्मिलित हुए जिसमें एक छोटी दौड़ का आयोजन किया गया।
सरदार पटेल के जीवन के बारे प्रकाश डालते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने देश को एकता के सूत्र में बांधने में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों प्रयासों के बारे में उपस्थित बच्चों और सम्मानित जनों को अवगत कराया, साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया साथ ही साथ नए कानून के बारे में बताया गया। जिसमें पहले दंड शब्द का उल्लेख था, दंडात्मक कानून को न्यायात्मक कानून के रूप में परिवर्तित किया गया है। भारतीय दंड संहिता को भारतीय न्याय संहिता,
दंड प्रक्रिया संहिता को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता जैसे नाम दिए गए हैं।
उनमें इस तरह से परिवर्तन भी किए गए हैं हमारे नए कानून का उद्देश्य अपराधियों को दंड देने के बजाय नागरिकों और पीड़ितों को न्याय दिलाने की व्यवस्था की गई है इसके तहत विभिन्न धाराओं में सुधार और जो परिवर्तन किया गया है उसके बारे में भी लोगों को अवगत व जागरूक किया गया जैसे पहले आईपीसी में धारा 302 में जो हत्या के लिए दंड का प्रावधान था वह भारतीय न्याय संहिता में धारा 103 में आ गई है इसी तरह धारा 307 आईपीसी भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में आ गई है
इसी प्रकार विभिन्न धाराएं जो परिवर्तित होकर अलग धारा में गई हैं और उनमें क्या परिवर्तन किया गया है इसके बारे में भी लोगों को अवगत कराते हुए जागरूक किया गया कि सभी लोगों को उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो सके और सभी इसका विधि पूर्वक लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं अध्यापक व सम्मानित जनता और युवा मौजूद रहे। वही ग्राम बरुइन स्थित संत रामनारायण राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशि लता श्रीवास्तव और प्रबंधक रणविजय सिंह की अगुवाई में मां सरस्वती को माल्यार्पण करके तथा दीप प्रज्ज्वलित करके राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंति मनायी गई। कार्यक्रम में स्थानीय गणमन व्यक्तियों सहित महाविद्यालय के रानू पाण्डेय सुनील कुमार, महक सिंह, डॉ नीतू जायसवाल, मधुबन सिंह, संकठा सिंह, विद्यासागर सिंह एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इसी क्रम में राजकिशोर सिंह महाविद्यालय बरुईन तथा नौरंग सिंह महाविद्यालय करमहरी में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य सहित महाविद्यालय के छात्रों एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे।




