उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

जमानियां पुलिस की कार्रवाई: चार लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया, एक वारंटी गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग मामलों में चार लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की। वहीं, गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के मामले में एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह की टीम ने जमानियां रेलवे स्टेशन निवासी संतोष कुमार गुप्ता (50) और सुनील कुमार गुप्ता (34) को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत निवारक कार्रवाई की। वहीं, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह की टीम ने बहादुरपुर निवासी देवानंद यादव और चंदन कुमार यादव के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं में कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, चारों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया।
इसके अलावा, पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के मामले में एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय गाजीपुर भेज दिया गया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह सहित जमानियां थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page