उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरमुहम्मदाबाद

भांवरकोल में पुलिस मुठभेड़: 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

13 अक्टूबर को फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने का आरोप, तमंचा और कारतूस बरामद

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली मारकर घायल करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एक अभियुक्त आशुतोष राय उर्फ आशु उर्फ बिट्टू के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 अक्टूबर को भांवरकोल थानाध्यक्ष की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुखडेहरा गांव निवासी आशुतोष राय उर्फ आशु उर्फ बिट्टू और गोड़ी खास गांव निवासी उपेंद्र राय के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्त 13 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के संबंध में दर्ज मुकदमा संख्या 224/2026 में वांछित थे। इस घटना में दो लोग घायल हुए थे। मामले में दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अलग से अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आशुतोष पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, घायल अभियुक्त आशुतोष राय के खिलाफ भांवरकोल थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उपेंद्र राय के खिलाफ भी पूर्व में एक अन्य मुकमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहाहै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page