उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

जमानिया में छह वर्षीय मासूम से कथित यौन अपराध, आरोपी फरार

पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

जमानिया, गाजीपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम के साथ कथित यौन अपराध का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बच्चे को बहलाकर घर ले जाने और उसके साथ यौन अपराध करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि शनिवार को युवक बच्चे को बहलाकर अपने घर ले गया। घटना के बाद रोते हुए घर पहुंचे मासूम ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर जमानिया कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित कराए। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page