उत्तर प्रदेशकासिमाबादक्राइमगाजीपुर
गाज़ीपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़: पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; 10 गोवंश बरामद

उक्त प्रकरण में बाइट – क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद
गाज़ीपुर: जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और शातिर गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से पंजाब का एक तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। तस्करों के कब्जे से 10 गोवंश, एक पंजाब नंबर की डीसीएम (DCM) गाड़ी, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।चेकिंग के दौरान घेराबंदी पर बदमाशों ने की फायरिंगमिली जानकारी के अनुसार, नोनहरा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान अटवा मोड़ चौकी प्रभारी से सूचना मिली कि गाज़ीपुर घाट की ओर से एक संदिग्ध डीसीएम गाड़ी मुहम्मदाबाद होते हुए बिहार की तरफ जा रही है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने अटवा मोड़ पक्का पुल मंदिर के पास घेराबंदी की और गाड़ी रोकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से सीधी फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
घायल बदमाश को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गाज़ीपुर भेजा गया।
पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने कबूला कि वे पंजाब प्रांत से गोवंश लादकर तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
गाज़ीपुर: जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और शातिर गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से पंजाब का एक तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। तस्करों के कब्जे से 10 गोवंश, एक पंजाब नंबर की डीसीएम (DCM) गाड़ी, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।चेकिंग के दौरान घेराबंदी पर बदमाशों ने की फायरिंगमिली जानकारी के अनुसार, नोनहरा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान अटवा मोड़ चौकी प्रभारी से सूचना मिली कि गाज़ीपुर घाट की ओर से एक संदिग्ध डीसीएम गाड़ी मुहम्मदाबाद होते हुए बिहार की तरफ जा रही है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने अटवा मोड़ पक्का पुल मंदिर के पास घेराबंदी की और गाड़ी रोकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से सीधी फायरिंग शुरू कर दी।