Uncategorized

पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

गहमर। न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के तहत गहमर पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पांडेय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर द्वारा जारी गैर जमानतीय अभिपत्र के तहत वांछित वारंटी पशुपत पुत्र किशुन निवासी सेवराई को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी दांडिक अपील संख्या 1174/1984, राज्य बनाम पशुपत से संबंधित वारंट के आधार पर की गई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर वारंटी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page