उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

जिला जज और एसपी ने बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर। जिला जज और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को राजकीय संप्रेषण गृह किशोर (बाल सुधार गृह) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ बैरकों की सघन तलाशी ली और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाल सुधार गृह में रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य और खान-पान की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी हासिल की।
जिला जज और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही किशोरों के स्वास्थ्य, खान-पान और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page