उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकराजनीति

भूमि विकास बैंक के क्षेत्रीय प्रबंध प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए रमाशंकर उपाध्याय

जमानियां। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की स्थानीय शाखा के प्रबंध समिति और शाखा प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। चुनावी गहमागहमी के बीच रमाशंकर उपाध्याय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ शुरू हुई थी। चुनाव अधिकारी व खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव और बैंक के शाखा प्रबंधक आर.के. श्रीवास्तव की देखरेख में पहले दिन रमाशंकर उपाध्याय और धनंजय मौर्य ने अपने पर्चे खरीदे थे लेकिन धनंजय मौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद गुरुवार को रमाशंकर उपाध्याय के निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा करते हुए उन्हें  प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद बैंक प्रांगण में उपस्थित समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधि का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संदीप बिन्द,अवधेश सिंह ,अरविन्द सिंह, अभिषेक राय, रविन्द्र राय और दाऊ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page