पुलिस चेकिंग में कार से मिली शराब और बीयर, चार गिरफ्तार
नंदगंज। क्षेत्र के पिपरही तिराहे के पास रविवार को चेकिंग के दौरान नंदगंज पुलिस ने एक कार से शराब और बीयर बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ पिपरही तिराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से किंगफिशर बीयर की दो पेटी बरामद हुईं, जिनमें कुल 24 लीटर बीयर थी। इसके अलावा अंग्रेजी व्हिस्की की दो पेटियों में 17.28 लीटर और रॉयल स्टैग की नौ बोतलों में 6.75 लीटर शराब मिली।
पुलिस ने मौके से संतोष कुमार यादव, अखिलेश कुमार साहनी, दानिश अली और रोशन राय उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। बरामद शराब और बीयर की कुल मात्रा 48.03 लीटर बताई गई है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ नंदगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



