उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

परिवार परामर्श केंद्र ने तीन दंपतियों के बीच कराया समझौता

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पति-पत्नी के विवाद से जुड़े 32 प्रकरणों की सुनवाई हुई। मध्यस्थता के दौरान तीन दंपतियों के बीच चल रहे विवाद का समाधान कराया गया। दोनों पक्षों की सहमति के बाद दंपतियों की सकुशल विदाई कराई गई।

परिवार परामर्श केंद्र के अनुसार, तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मध्यस्थता कराई गई। दोनों पक्षों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद उनकी विदाई कराई गई।

सुनवाई के दौरान छह प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। नौ मामलों में विधिक सुझाव देने के बाद पत्रावली बंद की गई। छह प्रकरणों में दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने पर पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरणों में अभी मध्यस्थता नहीं हो सकी, जिसके लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रकरणों के निस्तारण में काउंसलर विक्रमादित्य मिश्रा, वीरेंद्र नाथ राम, कमरुद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सोनाली, सविता, संध्या, अभिलाषा और आरक्षी शिव शंकर यादव सहित अन्य की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page