उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक
ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 40% की बढ़ोतरी, अब हर माह मिलेंगे 3500 रुपये

दीपावली से पहले ग्राम प्रहरियों को सौगात, गाजीपुर के 400 ग्राम प्रहरी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ेगाजीपुर, 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रहरियों के मासिक मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान मानदेय को 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। इससे ग्राम प्रहरियों को हर महीने 1000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं, सालाना 12 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मंगलवार को गाजीपुर पुलिस लाइन सभागार में बड़ी एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इसमें जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों से पहुंचे करीब 400 ग्राम प्रहरी ऑनलाइन जुड़े और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ग्राम प्रहरी के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा उनके सामाजिक और स्वास्थ्य कल्याण से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। मानदेय में बढ़ोतरी को ग्राम प्रहरियों के लिए आर्थिक राहत के रूप में देखा जा रहा है।गांवों की सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की अहम भूमिकाकार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को मानदेय वृद्धि की बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि ग्राम प्रहरी लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस को स्थानीय सूचनाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने आगामी शारदीय नवरात्र और अन्य त्योहारों के मद्देनजर ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने गांवों में सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अराजक तत्वों की मौजूदगी या आपराधिक घटना से संबंधित सूचना तत्काल संबंधित थाने अथवा बीट आरक्षी को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।अधिकारियों ने सुनीं समस्याएंकार्यक्रम के समापन पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की।
(स्रोत: मीडिया सेल, जनपद गाजीपुर)