उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाराजनीति

स्नातक मतदाता सम्मेलन में एकजुटता का आह्वान

जमानिया, गाजीपुर।स्थानीय क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय स्नातक मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान में जुटने और स्नातक मतदाताओं से प्रभावी जनसंपर्क करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में लापरवाही के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करे और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह के समर्थन में मतदान की अपील भी की।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माया सिंह ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और आपसी समन्वय पर जोर दिया।
सम्मेलन में जिला मंत्री पप्पू कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, संदीप बिंद, श्रवण राम, अनिल कुमार गुप्ता, नृपेंद्र उपाध्याय एवं अवधेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी संजीत यादव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page