उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकशिक्षा

पीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

19 केंद्रों पर पहली पाली में 5,693 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,659 रहे अनुपस्थित

गाजीपुर। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और व्यवस्थाओं को सुचारु रखने पर जोर दिया।
प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा जनपद के 19 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें कुल 8,352 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 5,693 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,659 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में लगभग 68.16 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page