उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

हल्की बारिश में सोसाइटी परिसर जलमग्न,किसानों को परेशानी

जमानिया। रेलवे स्टेशन स्थित सरकारी खाद वितरण सोसाइटी परिसर में हल्की बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ की समस्या से किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एन वक्त पर खाद-बीज की जरूरत के दौरान किसानों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कई बार फिसलकर चोटिल होने और वाहन फंसने का जोखिम बना रहता है।

हल्की सी बारिश के बाद पूरा परिसर और पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। किसानों को खाद की बोरियां कंधे या वाहनों पर लादकर ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। कीचड़ और जलभराव की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और अन्य वाहन फिसल जाते हैं। परिसर और मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग या पक्की सड़क का निर्माण। सोसायटी प्रांगण में खड़ंजा/मिट्टी भराई का कार्य ताकि बारिश के समय जलभराव न हो। किसानों की मांग है कि संबंधित प्रशासन और सहकारिता विभाग जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाए ताकि खाद वितरण के दौरान उन्हें इस तरह की समस्याओं से न जूझना पड़े। इस संबंध में एडीसीओ सतीश चन्द्रा ने बताया कि प्राकलन बना कर जल्द कार्य करा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page