उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानिया

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर जमानिया पहुंचे कुणाल सिंह, रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत

रायपुर गांव के लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम, मिठाई खिलाकर लोगों ने दी बधाई

जमानिया (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी होनहार तीरंदाज कुणाल सिंह ने मेघालय की राजधानी शिलांग में आयोजित एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत इंडियन राउंड स्पर्धा में रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी की लहर है।
शुक्रवार को जमानिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कुणाल सिंह का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान रौशन सिंह सहित मौजूद लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुणाल सिंह रायपुर गांव निवासी तेज बहादुर सिंह और कंचन सिंह के पुत्र हैं। वह दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। सीमित संसाधनों के बीच मेहनत और लगन से तीरंदाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले कुणाल ने रजत पदक हासिल कर परिवार और गांव को गौरवान्वित किया है।
कुणाल की सफलता की खबर से उनके पैतृक गांव रायपुर सहित पूरे तहसील क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page