उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दे गई निबंध और रंगोली प्रतियोगिता

जमानियां (गाजीपुर)। विधानसभा क्षेत्र 379 जमानियां के अंतर्गत हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान ‘सशक्त लोकतंत्र, मतदान एक जिम्मेदारी’ विषय पर निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और लेखन प्रतिभा के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाया। आकर्षक रंगोलियों और विचारपूर्ण निबंधों के जरिए निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भूमिका को रेखांकित करना रहा।
इस अवसर पर एसडीएम निधि ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान करना बेहद जरूरी है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। वहीं तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

विद्यालय प्रबंधक प्रकाश यादव ने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला हैं। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करती हैं।
इस मौके पर एकेडमिक डायरेक्टर रीतू यादव, प्रधानाचार्य प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. जयंती, रफत जहां, सुनील कुमार, रवि प्रकाश सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page