उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियासदरहादसा

गंगा स्नान करते करंडा में डूबी दो किशोरियों में एक का शव बरामद

जमानियां। करंडा थाना क्षेत्र के मौनी बाबा गंगा घाट पर बीते एक तारीख को स्नान करते समय गहरे पानी में समाईं दो किशोरियों में से एक का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव जमानियां कोतवाली क्षेत्र के हरपुर स्थित परशुराम घाट के पास उतराया मिला। मृतका की शिनाख्त महिमा सिंह के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

घटना के अनुसार, 1 तारीख को दोनों किशोरियां गंगा स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से बह गई थीं। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई थी। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से तत्काल खोजबीन अभियान शुरू कराया था। शनिवार सुबह जब हरपुर के पास शव दिखा, तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि बरामद शव की पहचान करंडा में डूबी महिमा सिंह के रूप में की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page