उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

जुआ खेलने के दौरान चली गोली, दो युवक गंभीर; वाराणसी रेफर

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गांव स्थित पासीपुरवा में सोमवार की देर रात जुआ खेलने के दौरान गोली चलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 10:30 बजे तालाब के पास आठ से दस लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान ग्राम सभा बकराबाद के प्रधान संजय बिंद पुत्र फिरंगी अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे और जुआ खेलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान कथित रूप से संजय बिंद ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगने से सुरेंद्र पुत्र बिरजू राम के दाहिने हाथ में तथा अजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश के पेट के बाईं तरफ चोट लगी।
तरफ चोट लगी।
गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपों की जांच के साथ ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page