उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरप्रशासनिक

मोहांव गोलीकांड: हत्या के आरोपी संजय बिंद की पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली, गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गांव के पास जुए के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजय बिंद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद कराने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 817/2026, धारा 109(1) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में संजय बिंद पुत्र फिरंगी बिंद निवासी बकराबाद, थाना कोतवाली, गाजीपुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कराने की बात कही।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक .32 बोर पिस्टल, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में वर्ष 2017, 2025 और 2026 में विभिन्न धाराओं में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अलग से अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page