उत्तर प्रदेशखेल-कूदज़मानियाशिक्षा

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

जमानिया। सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक सत्य प्रकाश मौर्य ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं

पुष्प अर्पित कर किया।

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, निशाना लगाओ प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा परिसर बच्चों की खिलखिलाहट और उमंग से गूंज उठा। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ खेलों में हिस्सा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया और खुशियों को दोगुना कर दिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक सत्य प्रकाश मौर्य ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उक्त मौके पर प्रधानाचार्य एल. डी. जेना, ने कहा बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की सबसे अनमोल धरोहर हैं। प्रत्येक विद्यार्थी में असीम प्रतिभा छिपी होती है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page