उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानियाधर्म

SRNSS पब्लिक स्कूल में बाल दिवस और छठ पूजा की दिखी धूम, नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

जमानिया (गाजीपुर)। बरुइन स्थित SRNSS पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस एवं छठ पूजा के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।बाल दिवस के साथ छठ महापर्व की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से छठ पूजा की पवित्रता, लोक आस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सूर्य उपासना के महत्व को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के जरिए बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, निदेशक रणविजय सिंह एवं सचिव मनीष तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रधानाचार्य अजीत शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में प्रधानाचार्य अजीत शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page