उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

खबर का हुआ असर: स्थानीय विधायक के प्रयास से सिंचाई विभाग ने दो पंप चलाने का दिया आदेश

जमानियां। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सिंचाई विभाग द्वारा नहरों का संचालन बंद रखे जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में जो गहरी चिंता और मायूसी छाई थी, वह अब दूर हो गई है। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक ओम प्रकाश सिंह के अथक प्रयासों से आखिरकार सिंचाई विभाग ने नहरों में पानी छोड़ दिया है, जिससे नहर में छठ पूजा करने का रास्ता साफ हो गया।
ज्ञात हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा का महापर्व गांव के पास से गुजरने वाली नहरों के किनारे ही मनाया जाता है। इससे पहले नहरों की सफाई से जुड़े उच्चाधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए सिंचाई विभाग ने नहरों का संचालन रोक दिया था, जिससे नहर में पानी न होने से छठ की तैयारियों पर संकट मंडराने लगा था और व्रती महिलाओं सहित ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी।
मामले की गंभीरता और जन-आस्था को देखते हुए पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने त्वरित संज्ञान लिया और उच्चाधिकारियों व कमिश्नर स्तर पर वार्ता कर निरंतर प्रयास किया। उनके अथक प्रयासों के फलस्वरूप कमिश्नर के यहाँ से सिंचाई विभाग को नहर चलाने का आदेश जारी हुआ। आदेश मिलते ही मन्नू सिंह ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर बटन दबाकर नहर का संचालन शुरू करवाया।
नहर में पानी आते ही ग्रामीणों और छठ पूजा समितियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब घाटों और जलाशयों में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से व्रती महिलाओं को पूजा-अर्चना में कोई असुविधा नहीं होगी। इस अवसर पर जेईई राजवीर सिंह,सभासद प्रमोद यादव, पप्पू सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनिल यादव, अनूप यादव, जैद सिद्दकी आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page